छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा संचनालय में विनय सिंह राठौर की नियुक्ति, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

अफरीद ..बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम अफरीद निवासी विनय सिंह राठौर का चयन छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा संचनालय विभाग में लैब टेक्नीशियन पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विनय ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।
गौरतलब है कि विनय सिंह राठौर के पिता, स्वर्गीय उदय सिंह राठौर ने भी अपने जीवनकाल में यह सपना देखा था कि उनका बेटा पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़े और समाज का नाम रोशन करे। आज बेटे की सफलता निश्चित रूप से उन्हें गर्व और संतोष का अनुभव कराती।
विनय की नियुक्ति की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा ग्रामीणजनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह उपलब्धि युवाओं को भी प्रेरणा देगी कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विनय सिंह राठौर ने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे।






