छत्तीसगढ़धर्म संस्कृति

ग्रामीण क्षेत्र में भोजली पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्राम अफरीद में आयोजित हुई भोजली प्रतियोगिता

ओपी राठौर /जांजगीर /ग्राम अफरीद में भोजली पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया आपको बता दे इस दिन महिलाएं और युवतियां भोजली की टोकरी सिर पर रखकर तालाब के किनारे पहुंची। जहां भोजली को विसर्जित किया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने भोजली गीत गाए और अच्छी फसल की कामना की। इस मौके पर महिलाओं व बच्चों ने एक दूसरे को भोजली भेंट कर मितान और गिंया बदने की परंपरा निभाई। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भोजली विसर्जन करने गांव के तालाब जाने के दौरान ग्रामीण देवी गंगा, देवी गंगा लहर तुरंगा, हमर भोजली दाई के भीजे आठों अंगा गीत गाते हुए चल रहे थे। यहीं भोजली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई अव्वल आने वाले भोजली सेवक को पुरस्कार प्रदान किया गया इस मौके पर ग्राम की सरपंच श्रीमती बिंदु शाश्वत दीवान राधाकृष्ण राठौर छेदी लाला राठौर गौरीशंकर राठौर शाश्वतधर दीवान विवेक तूफान हरीश दिनेश कुशाल संतोष असद बिन्नु भैना सहित आयोजक समिति के सभी सदस्य पंचगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ब्लॉक क्षेत्र बम्हनीडीह के अनेक गांवों में भोजली की धूम रही ।

Related Articles

Back to top button