छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 08 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 24 जुलाई 2025। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विरु कश्यप (उम्र 29 वर्ष), निवासी गंगाजल, थाना नवागढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने कब्जे में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में टीम गठित की गई और मौके पर दबिश देकर 08 लीटर अवैध शराब (कीमत लगभग ₹800) जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

Related Articles

Back to top button