छत्तीसगढ़

पिता की पावन स्मृति में डॉ जी.के नायक द्वारा समाज सेवा का अनुपम योगदान

यूं तो डॉक्टरों को इस धरती का भगवान माना जाता है, उनका कार्य समाज में सेवा के लिए ही जाना जाता है, लेकिन अपने पेशे से हटकर समाज के लिए कुछ अलग करने का जज्बा कुछ खास लोगो मे ही होता है,
ऐसा ही एक अनूठा उदाहरण क्षेत्र में देखने को मिला, जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर, डॉ. जी. के. नायक (अस्थि रोग विशेषज्ञ) एवं समाज सेवी के द्वारा अपने पिताजी स्व. श्री चोवाराम नायक की पुण्य स्मृति में तिलक सेवा संस्थान अफरीद (सेवा धाम) में सर्वसुविधायुक्त एक कमरे के निर्माण हेतु 5 लाख का रुपये का सहयोग संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष केशव सिंह राठौर एवं सचिव ओमप्रकाश राठौर को प्रदान किया गया,

तिलक सेवा संस्थान अफरीद, पिछले 11 वर्षो से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहा है, संस्थान का प्रमुख कार्य – गुरुकुल (छात्रावास) के माध्यम से बच्चों को संस्कारित शिक्षा प्रदान करना, वृद्धजनों, विधवा, परित्यक्ताओं की सेवा, निर्धन, अहसाय जरूरत मन्दो को उनके जरूरत के हिसाब से उनकी सहायता करना, गौ सेवा, वृक्षारोपण एवं समाज सुधार हेतु धर्म, संस्कृति के प्रति समाज मे जागरूकता लाने हेतु श्रीमद भागवत कथा, धर्म सभा, नाट्यकला इत्यादि का आयोजन इस संस्थान के द्वारा किया जाता रहा है, डॉ नायक ने तिलक सेवा में संस्थान में आकर संस्थान के सेवा कार्यों के लिए संस्थान की सराहना की, एवं उन्होंने कहा कि हम मानव हैं और मानवता ही हमारा सबसे पहला धर्म है, प्रत्येक मनुष्य को अपने सामर्थ्य अनुसार जनहित के कार्यों में निस्वार्थ में रूप से अपनी सहभागिता निभानी चाहिए, भगवान ने मुझे इस लायक बनाया है कि मैं भी ऐसे नेक कार्यों में अपनी सहभागिता निभा सकूं इसके लिए प्रभु का धन्यवाद है, जब भी जहां भी ऐसे नेक कार्यो के लिए मेरी आवश्यकता होगी मैं सहयोग करते रहूंगा,
संस्थान के अध्यक्ष केशव सिंह राठौर ने डॉ. नायक सर के निस्वार्थ सहयोग के लिए संस्थान परिवार की तरफ से उनका एवं उनके पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button