छत्तीसगढ़

ई-समंस तामिली को लेकर पुलिस अधीक्षक ने आयोजित की कार्यशाला, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा। जिले में ई-समंस की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिले के सभी थाना एवं चौकी में पदस्थ समंस वारंट मददगार आरक्षक, CCTNS ऑपरेटर एवं कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में ई-समंस की तामिली प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ई-समंस की तामिली, अदम तामिली की सूचना हर हाल में समय पर पोर्टल में भेजना अनिवार्य है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ई-समंस ऐप को अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए और कहा कि समंस एवं वारंट की समयबद्ध तामिली सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 25 जून को जांजगीर जिला न्यायालय में डिजिटाइजेशन कार्यक्रम की शुरुआत के बाद अब समंस एवं जमानती वारंट सीधे कोर्ट से थानों को ऑनलाइन प्राप्त हो रहे हैं। पुलिस द्वारा इन्हें प्रिंट कर मौके पर तामील करते हुए, उसी स्थान से संबंधित व्यक्ति की फोटो खींचकर ई-समंस एप पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे कोर्ट के पोर्टल पर तामिली की स्थिति तुरंत दिखने लगी है।

Related Articles

Back to top button