छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाधर्म संस्कृति
अफरीद सरपंच के जन्म दिवस पर बधाई का लगा तांता
सड़क शिक्षा पानी अनेक बिंदुओं पर काम करने प्रयास कर रही बिंदु दीवान

ओपी राठौर/अफरीद _ दीवान परिवार की बहुरानी ग्राम अफरीद की प्रथम नागरिक श्रीमती बिंदु शाश्वत दीवान के अवतरण दिवस 11 जुलाई को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक ढंक से मनाया है अनेक स्थानों में महिला सरपंच बिंदु दीवान अपने समर्थकों के बीच जन्म दिवस मनाने शामिल हुई । आपको बता दे ग्राम अफरीद में बिंदु शाश्वत दीवान ने बीते पंचायत चुनाव में भाग लेकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है वहीं ग्रामीण ग्राम प्रधान के कार्य शैली से प्रभावित है लोगो के उम्मीद के अनुरूप महिला सरपंच बिंदु दीवान गांव के विकास के लिए कटिबद्ध नजर आ रही है । 11 जुलाई को उनके जन्म दिवस पर उन्हें बधाई देने लोगो का तांता लगा रहा समर्थकों ने अनेकों स्थान पर जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा एवं बधाइयां दी है ।






