छत्तीसगढ़

बीएमओ कार्यालय में पदस्थ बृजेश सोनवानी रिश्वत लेते पकड़ा गया

मुंगेली जिले में स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया है। 8 जुलाई को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरों) ने कार्रवाई करते हुए बृजेश सोनवानी को रंगे हाथों पकड़ा है। बृजेश बीएमओ कार्यालय में पदस्थ था, जहां उसने रिटायर कर्मचारी से पैसे लिए।

5 जुलाई 2025 को ग्राम फंदवानी के ललित सोनवानी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। जब ललित 30 जून को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि बृजेश सोनवानी ने उनकी ग्रेच्युटी राशि निकालने के लिए 61 हजार रुपए की मांग की थी।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पहले ही 7 हजार रुपए ले चुका था। 8 जुलाई को एसीबी ने ट्रैप किया। शिकायतकर्ता को बाकी 54 हजार रुपए के साथ भेजा गया। तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे में रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Back to top button