छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 8 जुलाई 2025। जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जांजगीर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना जांजगीर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा सीएसपी जांजगीर कविता ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना जांजगीर पुलिस ने आरोपी रहस लाल कुर्रे निवासी तिलाई के कब्जे से 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं, दूसरे आरोपी गुलाब कश्यप निवासी पेन्ड्री के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब (कुल कीमत ₹3,360) बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






