छत्तीसगढ़

खड़ी हाइवा से जा टकराई तेज रफ़्तार कार: बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर समेत 3 की मौके पर हुई मौत

महासमुंद। जिले में तुमगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी एक हाइवा से तेज रफ़्तार कार जा टकराई, इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है बता दें कि यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार (RJ 09 CD 1008) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा (CG 13 BD 7222) से टकरा गई।

Related Articles

Back to top button