छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस ने 5 आदतन बदमाशों को गुंडा सूची में किया शामिल, भय का माहौल खत्म करने का प्रयास

जांजगीर-चांपा, 25 मई 2025: जांजगीर-चांपा जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले के 05 आदतन बदमाशों को थाना क्षेत्र की गुंडा बदमाश सूची में शामिल किया गया है। यह कार्रवाई जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में बदमाशों के प्रति व्याप्त भय को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई है।

आदतन अपराधियों पर नकेल

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उन आदतन बदमाशों पर शिकंजा कसा गया है जिनके खिलाफ लूटपाट, बलवा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देकर भय पैदा करने जैसे गंभीर अपराध और असामाजिक लोगों से गुटबाजी कर आम लोगों को डराने-धमकाने की शिकायतें लगातार दर्ज हो रही थीं।

Related Articles

Back to top button