छत्तीसगढ़

नवागढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ग्राम मुड़पार में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार

नगद ₹10,420 और ताश की गड्डी बरामद

जांजगीर-चांपा, 24 मई 2025 — जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुड़पार में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹10,420 नगद, ताश की 52 पत्तियाँ और बोरी फट्टी बरामद की गई है।

यह कार्रवाई जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर की गई। जिले में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और यातायात एएसपी श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीएसपी श्री जितेन्द्र खूंटे के नेतृत्व में नवागढ़ थाना प्रभारी और उनकी टीम ने ग्राम मुड़पार में छापा मार कार्रवाई की। मौके पर पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया और सभी को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button