जांजगीर-चांपा पुलिस: सारागांव में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता

जांजगीर-चांपा, 25 मई 2025: जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी (उम्र 36 साल, निवासी कमरीद) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लकड़ी के फट्टे से सिर पर प्राणघातक हमला कर मनहरण धीरही नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का विवरण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 22 मई 2025 की शाम की है। आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी अपने घर के सामने कैसियो बाजा बजा रहा था। इसी दौरान मृतक मनहरण धीरही के छोटे भाई के बच्चे बाजे को छूकर देखने लगे, जिससे रमेश कुमार सूर्यवंशी नाराज हो गया। उसने बच्चों को डांट-फटकार कर थप्पड़ मारकर भगा दिया। बच्चों ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद मनहरण धीरही (उम्र 48 साल, निवासी कमरीद) आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी के पास गए और बच्चों को डांटने-मारने का कारण पूछा। इसके बाद मनहरण धीरही वापस जैतखाम चौक गली की ओर चले गए, जहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे।






