नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 32 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 21 मई 2025 – जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई के तहत आज नैला चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर की गई रेड कार्यवाही में दो युवकों को 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को चौकी नैला पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर अवैध शराब परिवहन कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टिकरापारा, वार्ड क्रमांक 10, जांजगीर निवासी मुकेश लाठिया (25 वर्ष) और अविनाश डहरिया (28 वर्ष) को नैला क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2560 है।






