छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा पुलिस की तत्परता से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 21 मई 2025 – चांपा थाना पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी हीरालाल यादव, निवासी ग्राम कोसमंदा थाना चांपा, ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 मई की रात 10 बजे से 18 मई की सुबह 6 बजे के बीच, उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BE 2053 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Related Articles

Back to top button