छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जॉब के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार – जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मुकेश आदित्य (उम्र 50 वर्ष), निवासी केरा, थाना नवागढ़, को पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस ठगी के पूरे गिरोह की कमर तोड़ दी है।
मामला जांजगीर निवासी देवनारायण कश्यप की रिपोर्ट पर सामने आया था। देवनारायण ने शिकायत में बताया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्रीनिवास और उनके अन्य साथियों ने आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे और अन्य लोगों से कुल 8 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।






