छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: पामगढ़ पुलिस ने 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने आज एक कार्रवाई में 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशानुसार, पामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सनत कुमार सुमन (39 वर्ष) निवासी पामगढ़ को पकड़ा। उसके कब्जे से 35 प्लास्टिक पाउच में भरी कुल 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1400 रुपये है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button