छत्तीसगढ़

विजय शर्मा बोले-हिंदुओं की आबादी कम होने से बढ़ेगी अराजकता:छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM ने कहा-50% जनसंख्या बढ़ना सामान्य बात नहीं, ये बहुत बड़ा खतरा

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने EAC-PM की रिपोर्ट सामने आने के बाद कहा है कि देश में हिंदुओं की आबादी कम होने से अराजकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि, हिंदुओं की आबादी कम हो जाए, ये चिंता की बात है। वहीं उन्होंने मुस्लिम आबादी बढ़ने पर कहा कि, 50 फीसदी जनसंख्या बढ़ना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने इसे बड़ा खतरा बताया है।

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि, डेमोग्राफी का चेंज होना किसी भी स्थान के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम आबादी बढ़ने का डर नहीं है। किसी को इसका डर क्यों होगा? हिंदुओं के कारण ही यहां पर अल्पसंख्यक समुदाय फल फूल रहा है। हमें इस बात की खुशी है।

जनसंख्या 50 फीसदी बढ़ी है।, ये कितनी बड़ी बात है। इतनी जनसंख्या सामान्यतः: नहीं बढ़ती है। अगर बढ़ी है तो कितना घुसपैठ हो गया है, इसको स्पष्ट करना होगा और समझना होगा। भारत पहले ही विभाजन का दंश झेल चुका है, ये बहुत बढ़ा ख़तरा है।

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा

भारत पहले भी झेल चूका है विभाजन का दंश

गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि किन-किन क्षेत्रों में ऐसा हुआ है, यह भी स्पष्ट होना चाहिए। पूरे जन-मानस को इसके लिए तैयार होना चाहिए। हम सबको यह समझना पड़ेगा। वैसे ही भारत पहले भी विभाजन के दंश झेल चुका है। कोई कहता है की चुनाव के समय बोल रहे है, तो फिर कब बोला जाए। चुनाव में चुप नहीं रहा जाता है।

जानिए क्या है (EAC-PM) की रिपोर्ट में

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की रिपोर्ट गुरुवार को आई है। उसमें बताया गया है कि भारत में 1950 से लेकर 2015 तक हिंदुओं की आबादी में 7.8% की गिरावट आई है। जबकि मुस्लिम की आबादी में 43.15% का इजाफा हुआ।

रिलीजियस माइनॉरिटीज: अ क्रॉस-कंट्री एनालिसिस (1950-2015) रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जैनों की जनसंख्या में भी गिरावट आई है। 1950 में जैनों की आबादी 0.45% थी, जो 2015 में घटकर 0.36% रह गए। ये रिपोर्ट इकोनॉमिस्ट शमिका रवि, अब्राहम जोस और अपूर्व कुमार मिश्रा ने तैयार की है।

Related Articles

Back to top button