छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाधर्म संस्कृति

तिलक सेवा संस्थान के 10 वे स्थापना दिवस में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल

जांजगीर चाम्पा — जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम अफरीद में सेवा कार्यो के लिए संचालित तिलक सेवा एवम शिक्षण संस्थान के 10 वे स्थापना दिवस पर जांजगीर चाम्पा एसपी विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ सरस्वती भारत माता एवम छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के पश्चात की गई । आपको बता तिलक सेवा संस्थान बीते 9 वर्षो से जांजगीर जिले के ग्राम अफरीद में संचालित है जो समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रो में काम कर रही है . 14 जनवरी को बड़े धूमधाम से तिलक सेवा संस्थान का 10 वा स्थापना दिवस मनाया गया । क्रमवार अतिथियों ने संस्थान के बच्चो को आगे बढ़ने अपना मार्गदर्शन दिया मुख्य अतिथि एसपी विजय अग्रवाल ने कहा सफलता का कोई शार्ट कट नही होता इसके लिए मेहनत और लगन की जरूरत पढ़ती है । अच्छी शिक्षा से कामयाबी की हर ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है . उन्होंने ने संस्थापक अध्यक्ष केशव सिंह राठौर के कार्यो की भी सराहना की कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ सुरेन्द्र राठौर ने भी संस्थान के सेवा कार्यो की सराहना की क्रमश विशिष्ट अतिथि के रुप उपस्थित गगन जयपुरिया (जिला पंचायत सदस्य एवम सभापति) अंकित सोनी (सहायक अभियंता सीएसपीडीसीएल) अंशुमन मुरारका (युवा समाजसेवी ) विजय सलूजा (समाज सेवी ) रविन्द्र राठौर ( श्री राम फाइनेंस डिविजनल मैनेजर)पवन राठौर (ब्यख्याता एवम समाज सेवी) ने भी अपना अपना उदबोधन दिया एवम सेवा कार्यो में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन केदार सिंह राठौर ने किया । इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक राधाकृष्ण राठौर गौरीशंकर राठौर पारस नाथ राठौर रामेश्वर सिंह राठौर रामसिंग राठौर नरेश राठौर ओम राठौर सुनील कंवर सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button