मेले की तैयारी–9 फरवरी से अफरीद में लगेग 3 दिनों का ऐतिहासिक मेला होगी नाट्य कला की प्रस्तुती

जांजगीर चाम्पा —चाम्पा के समीपस्थ ग्राम अफरीद में 9 फरवरी से भब्य नाट्य कला की प्रस्तुति एवम तीन दिनों के मड़ई मेले का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारियों में आयोजक समिति जुटी हुई है आपको बता दे जांजगीर चाम्पा जिले में स्थित ग्राम अफरीद की नाट्य कला का मंचन क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विख्यात था । समय बीतने के साथ ही नाट्यकला की प्रस्तुति पर विराम लग गया था । जिसे पुनः जीवित करने एवम आध्यात्मिक पौराणिक सांस्कृतिक धरोहर की श्रृंखला को आगे बढ़ाने की तैयारियां की जा रही है । आयोजक समिति के सदस्य केदार सिंह राठौर ने बताया की इस कार्यक्रम के दौरान गांव के बाहर शासकीय एवम निजी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगो को आमंत्रित कर 3 दिनों तक अपनी पैतृक भूमि में रहने आग्रह करेंगे एवम आपसी मेल मिलाप को बढ़ावा देने की गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा साथ ही क्षेत्र सहित जिले के लोगो को मेले का आनन्द एवम पौराणिक नाट्यकला द्वारा धर्म संस्कृती की शिक्षा प्रसारित की जाएगी ।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का माहौल है।







