छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा पुलिस ने महिला से दैहिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

चांपा। जिले में महिला से दैहिक शोषण के मामले को गंभीरता से लेते हुए चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान किशन देवांगन उर्फ मिथुन देवांगन (उम्र 28 वर्ष), निवासी राजापारा चांपा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता जब घर पर अकेली थी, तब आरोपी किशन देवांगन ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दैहिक शोषण किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64, 332(C), 351(2) BNS के तहत 25 अप्रैल 2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button