छत्तीसगढ़

25 लोगों से भरी पिकअप पलटी…2 बच्चों की मौत:20 घायलों में 11 की हालत गंभीर

सूरजपुर जिले में 25 ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हैं। इनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में दिगंबर राजवाड़े (12) और पुन्नू चेरवा (13) की मौत हुई। ये दोनों बच्चे भंडारपारा के रहने वाले थे। हादसे में बच्चों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए घायल।
हादसे के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए घायल।

चौथिया भोज कार्यक्रम में गए थे ग्रामीण

दरअसल, सूरजपुर के लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम भंडारपारा निवासी तलिंदर राजवाड़े की बेटी की शादी 5 दिनों पहले ओड़गी ब्लॉक के बिलासपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद मंगलवार को चौथिया भोज का आयोजन किया गया था।

चौथिया भोज कार्यक्रम में भंडारपारा गांव से 25 ग्रामीण पिकअप में सवार होकर बिलासपुर गए थे। इनमें महिला, पुरुष और कुछ बच्चे भी शामिल थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग बिलासपुर से भंडारपारा के लिए वापस लौट रहे थे।

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप रात करीब 10 बजे ग्राम बिसाही पोड़ी के पास पहुंची। बिसाही पोड़ी के नकटी नाला के पास मोड़ में पिकअप का चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। पिकअप मोड़ में एक पत्थर से टकराकर पलट गई। पिकअप सवार कई ग्रामीण छिटककर गिर गए।

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर चेंद्रा चौकी प्रभारी एलपी गुप्ता और भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौशी की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से भटगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Related Articles

Back to top button