छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘ब्लैक संडे’ : अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़, 6 अप्रैल 2025 — रविवार का दिन प्रदेश के लिए ब्लैक संडे बनकर सामने आया। अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, वहीं तीन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है।

 सूरजपुर: चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के नवडीहा के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कुदरगढ़ देवी धाम से दर्शन कर लौट रहा था।

 बिलासपुर: सेंदरी बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन ने पुलिस आरक्षक रामनारायण सिंह को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डिवाइडर का कोना उनके शरीर में घुस गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 बलरामपुर: त्रिकुंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रामानुजगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी तथा स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button