छत्तीसगढ़

सक्ती पुलिस का सट्टेबाजों पर चौथा प्रहार, IPL सट्टा खेलाते दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। IPL क्रिकेट मैचों में सट्टा लगाने और खेलाने वालों के खिलाफ सक्ती पुलिस का लगातार प्रहार जारी है। सक्ती नगर में पुलिस ने लगातार चौथी बार बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL सट्टा खेलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन महंगे मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 85,000 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी और जप्त सामग्री

  1. हुलास देवांगन पिता मोहन लाल देवांगन, उम्र 25 साल, निवासी वार्ड नंबर 10, अखराभांठा, सक्ती।

  2. प्रियांशु अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल, उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नंबर 07, राम मंदिर रोड, सक्ती।

जप्त सामग्री:

  • Motorola Edge 50 Fusion मोबाइल (कीमत 20,000 रुपये)

  • Realme मोबाइल (कीमत 15,000 रुपये)

  • iPhone 15 Pro (कीमत 50,000 रुपये)

  • कुल कीमत: 85,000 रुपये

Related Articles

Back to top button