छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस का एक्शन मोड: यातायात नियम उल्लंघन और जुआरी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यातायात नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

थाना जांजगीर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

कार्यवाही के दौरान ट्रैक्टर में लापरवाहीपूर्वक सवारी बैठाने और बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज गति से चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

  • ट्रैक्टर चालक से समन शुल्क: ₹7,000

  • बुलेट चालक से समन शुल्क: ₹7,300

  • कुल जुर्माना: ₹14,300

निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के साथ प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा और आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त

थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम बोरसी खार में अवैध रूप से जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जब्त की:

Related Articles

Back to top button