जय श्री राम के नारे से गुंजा गांव . हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भब्य शोभायात्रा, विधायक बालेश्वर साहू . जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित स्वयं सेवक हुए शामिल

ओपी राठौर / चाम्पा – समीपस्थ ग्राम अफरीद में श्रीराम समिति के बैनर तले हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर मयार्दा पुरषोत्तम भगवान श्री राम की भब्य शोभा यात्रा निकाली गई यात्रा के दौरान भगवान राम लक्ष्मण एवम हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा आपको बता दे जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम अफरीद में श्री राम समिति ने हिन्दू नव वर्ष के मौके पर चौथा वर्ष भब्य शोभा यात्रा का आयोजन किया , यात्रा की शुरुवात हनुमान मंदिर दर्री पारा से की गई जहां सरपंच प्रतिनिधि शास्वत धर दीवान एवम समिति के सदस्यों ने पूजा अर्चना की ,एवम जय श्री राम का नारा लगाया . शोभा यात्रा दर्री पारा से होते हुए गांधी चौक पहुँचा वही बस्ती मुख्य मार्ग होते हुए चँदाई पारा बजरंग बली मन्दिर पहुँचकर सपन्न हुई । शोभा यात्रा में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया बीडीसी प्रतिनिधि राकेश राठौर प्रवक्ता केदार सिंह राठौर समाज सेवी केशव सिंह राठौर पत्रकार ओपी राठौर गाँव की मुखिया श्रीमति बिंदु शास्वत दीवान उपसरपंच करुणा अशोक राठौर सहित स्वयंसेवक एवम ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए । जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने कहा हिन्दू नववर्ष पर गांव गांव में शोभा यात्रा यह दर्शाती है कि देश हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है वही गांव की सरपंच श्रीमती बिंदु शास्वत दीवान ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है वही ग्रामीणों ने आयोजन कर्ता श्री राम समिति का आभार जताया है ।






