छत्तीसगढ़

चाम्पा: महिला मरीज से ICU में छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। चाम्पा स्थित कृष्णा अस्पताल में एक महिला मरीज से ICU में छेड़छाड़ करने वाले डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन (39 वर्ष), निवासी पकरिया, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा को सायबर तकनीकी की मदद से बिलासपुर रोड स्थित टोल प्लाजा अकलतरा के पास से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण:

मामला 30 मार्च 2025 का है, जब पीड़िता स्वास्थ्य बिगड़ने पर इलाज के लिए कृष्णा अस्पताल चाम्पा गई थी। ICU वार्ड में चेकअप के दौरान आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन ने गलत नियत से महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की शिकायत पर चाम्पा थाने में अपराध क्रमांक 112/2025 के तहत धारा 74, 75 BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया:

महिला से छेड़छाड़ की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना चांपा प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने विशेष टीम गठित की।

Related Articles

Back to top button