छत्तीसगढ़
भोजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: बाइक सवार असिस्टेंट मैनेजर की मौत, ट्रेलर चालक फरार

चांपा। भोजपुर मार्ग पर आज सुबह लगभग 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत कुमार साहू (निवासी बोड़सरा, जांजगीर) के रूप में हुई है, जो एक प्लांट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। हादसा उस वक्त हुआ जब अजीत कुमार साहू अपनी सुबह की ए शिफ्ट ड्यूटी के लिए प्लांट जा रहे थे।
10 चक्का ट्रेलर ने लिया चपेट में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रेलर ने अजीत कुमार की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।






