छत्तीसगढ़
जांजगीर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात पुलिस ने किया आयोजन

जांजगीर, 29 जनवरी 2025 – 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जांजगीर पुलिस ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बनारी में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यातायात पुलिस के प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी और निरीक्षक लालन पटेल ने सुरक्षा नियमों पर जोर दिया। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने और मोबाइल से दूरी बनाए रखने की अपील की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना था।






