छत्तीसगढ़

सारागांव पुलिस को बड़ी सफलता: 2022 से अपहृत नाबालिक बालिका को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा (Chhattisgarh): थाना सारागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2022 से अपहृत एक नाबालिक बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी दिलीप कुमार चौहान ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसला कर ओडिशा ले जाकर दैहिक शोषण किया था।

मामला 13 जुलाई 2022 का है, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिक बालिका को रात के समय बहलाकर अपहरण कर लिया था। इस संबंध में थाना सारागांव में अपराध दर्ज किया गया और मामले की गहन विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी दिलीप कुमार चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button