छत्तीसगढ़
चांपा: 32 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिवनी में बहराडीह रोड पर शराब बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी नारायण धीवर (55) के पास से प्लास्टिक थैले में 32 पाव देसी प्लेन शराब (कीमत ₹2880) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. नरेश कुमार पटेल और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।






