छत्तीसगढ़

CG BREAKING: पोलिंग पार्टी पर हमले के संदिग्धों के 11 ठिकानों पर NIA की दबिश, डेढ़ लाख नकदी और IED बरामद

रायपुर। पोलिंग पार्टी पर हमले के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने धमतरी और गरियाबंद जिलों के नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में संदिग्धों के 11 ठिकानों से डेढ़ लाख रुपये नकद, विस्फोटक IED, नक्सल साहित्य और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

NIA ने बताया कि यह छापेमारी गरियाबंद और धमतरी के सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, और घोरागांव जैसे अंदरूनी क्षेत्रों में की गई। संदिग्धों को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के समर्थक और ओवरग्राउंड वर्कर के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button