छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सुनील सोनी की बड़ी जीत

रायपुर.भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 45 हजार से अधिक वोटों से जीत गए हैं। वोटों की गिनती खत्म हो गई है। आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इससे पहले रायपुरa दक्षिण उपचुनाव में 17वें राउंड में उनकी लीड 40 हजार के पार पहुंच गई थी।

महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा को लीड मिली। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है। इस पर कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू बोले- जनता को पैसा चाहिए।

तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई थी। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे थे। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे रही। वहीं आकाश शर्मा हर राउंड में पीछे रहे।

Related Articles

Back to top button