छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: 3 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 किलो 110 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ आरोपी प्रहलाद कश्यप (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 30,000 रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर CG-11-BF-3439) पर नेगुरडीह चौक के पास गांजे का परिवहन हो रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।

आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी प्रहलाद कश्यप पिता बुटुराम, निवासी नेगुरडीह, के कब्जे से 3 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button