छत्तीसगढ़

CM आवास घेरने वाले अभ्यर्थियों पर दंगा भड़काने का केस:गैर-जमानती धाराओं में FIR, पुलिस और DED-DElEd प्रदर्शनकारियों के बीच हुई थी जमकर धक्का-मुक्की

रायपुर में मुख्यमंत्री आवास घेरने वाले DED-DElEd अभ्यर्थियों पर दंगा भड़काने का केस लगा है। पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि, इन्होंने VIP इलाके में बिना परमिशन रास्ते को बंद किया। पुलिस अफसर और कार्यपालिक दंडाधिकारी के समझाइश के बावजूद प्रदर्शन जारी रखा।

पुलिस के FIR के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर धक्का मुक्की की थी। आरोप है कि, इन्होंने सरकारी संपत्ति के साथ तोड़फोड़ की है। सिविल लाइन पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 126(2), 121(1) और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज की है।

FIR में इनके नाम शामिल

पुलिस के FIR में ओम प्रकाश साहू, मेघा पांडे, संतोष साहू, कुलदीप वर्मा, कमल राजपूत, इनायत अली, सतीश निषाद सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के नाम शामिल है। इनमें से कई प्रदर्शनकारी लोरमी, कोरबा, मुंगेली, भिलाई के निवासी हैं। इन लोगों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

Related Articles

Back to top button