छत्तीसगढ़धर्म संस्कृति

कमरीद में डांस प्रतियोगिता और भब्य मड़ई मेला आज । प्रथम आने वाले प्रतिभागी को मिलेगा 20 हजार एवम आकर्षक ट्राफी।

 

 

चाम्पा — चाम्पा के समीपस्थ ग्राम कमरीद के कंवर मुहल्ला में जय श्री महाकाल युवा समिति के तत्वाधान में डांस प्रतियोगिता एवम भब्य मड़ाई मेला का आयोजन रखा गया है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशव सिंह राठौर संस्थापक तिलक सेवा संस्थान अफरीद चुंडामणि राठौर एवम बुधराम कश्यप उपस्थित रहेंगे । डांस प्रतियोगिता में 10 वे क्रम तक पुरस्कार रखे गए है जिसमे प्रथम आने वाले प्रतिभागी को मुख्य अतिथि केशव सिंह राठौर द्वारा 20001 (बीस हजार एक रुपये) का नगद पुरस्कार दियें जाएंगे वही द्वितीय पुरस्कार के रूप 15001 रुपये सुनील कंवर , देवकुमार यादव, अश्वनी कंवर द्वारा प्रदान किये जाएंगे एवम तृतीय पुरस्कार सिवनी चाम्पा के पूर्व सरपँच चुंडामणि राठौर द्वारा 10 हजार एक रुपये का पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे । समिति ने डांसर प्रतिभागियों को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।।

Related Articles

Back to top button