सोमवार 11 दिसम्बर 2023: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष– नई जिम्मेदारी आने से परेशानी हो सकती है, गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, अधिकारियों की अनुकूलता रहेगी, व्यर्थ के विवाद से बचें.
वृषभ– रोक-टोक के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है, माता-पिता का सहयोग कामकाज में सहायक रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें.
मिथुन– व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोवाछित सफलता मिलेगी, आगन्तुकों के आने से हर्ष होगा.
कर्क- किसी सिफारिस से अटके काम आसानी से पूरे होंगे, राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.
सिंह– नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, नये लोगों के साथ संपर्क मेलजोल बढे़गा, आकस्मिक रूके कार्य बनेंगे, मान-सम्मान प्राप्त होगा.
कन्या- सोचा कार्य किसी की मदद से पूरा होगा, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, मनोरंजन आदि में खर्च होगा.
तुला– कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, नवीन उपहार आदि की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक– ले-देकर काम कराने की योजना सफल होगी, बैचारिक गतिरोध दूर होंगे, नवीन वस्त्राभूषण आदि की प्राप्ति होगी, साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
धनु- कारोबारी यात्रा सफल होगी, श्रम एवं प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिलेगी, लाभ प्र्राप्त होगा, अनावश्यक कार्यों में न उलझें.
मकर– आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, जमीन जायजाद एवं सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी, लेखन अध्ययन के कार्यों में रूचि रहेगी, धार्मिक प्रवास का योग है.
कुम्भ- वाणी दोष से विवाद पैदा हो सकता है, अत्याधिक भरोसा न करें, लेखन एवं अध्ययन के कार्यों में दिन अनुकूल रहेगा, सफलता प्राप्त होगी.
मीन- युवाओं को अच्छी सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी आदि के कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, लाभ में संतोष रहेगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक विवाद तथा मतभेदों में वृद्धि होगी. भावुकता व जल्दबाजी में निर्णय न लें. स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है. वर्ष के मध्य में शुभ सूचना प्राप्त होगी. अध्ययन में रूचि एवं व्यस्तता रहेगी. प्रियजनों का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा. वर्ष के अन्त में मांगलिक कार्यों में संलग्नता रहेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अध्ययन में रूचि रहेगी, व्यस्तता रहेगी. प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मतभेदों का सामना करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को सुख रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्ति मांगलिक कार्यों में संलग्न रहेंगे. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को भावुकता व जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक रहेगा.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता होगी, किसी तरह की उच्च शिक्षा का ज्ञाता होगा, नौकरी अच्छी रहेगी, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे, माता-पिता का भक्त होगा.
व्यापार भविष्य:-
मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, बाजरा आदि में मंदी का रूख रहेगा, गुड़ खांड, शक्कर, कालीमिर्च, धनियां, अलसी, अरंडी, में नरमी रहेगी. भाग्यांक 9064 है.
पंचांग:-
रा.मि. 20 संवत् 2080 मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी चन्द्रवासरे रातअंत 5/40, विशाखा नक्षत्रे दिन 11/39, सुकर्मा योगे रात 9/20, विष्टि करणे सू.उ. 6/46 सू.अ. 5/14, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- मासशिवरात्रि व्रत, शु.रा. 8, 10, 11, 2, 3, 6 अ.रा. 9, 12, 1, 4, 5, 7 शुभांक- 0, 3, 7.






