छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से भाई-बहन सहित 9 की मौत:रायपुर-बिलासपुर, बस्तर संभाग और 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; सुकमा-ओडिशा संपर्क टूटा

रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में आज (सोमवार को) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।
सुकमा में मूसलाधार बारिश के चलते ओडिशा रूट बंद हो गया है। स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। प्रदेश में रविवार को भी मानसून सक्रिय रहा। बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग झुलस गए। वहीं रायपुर में भाई-बहन और कांकेर में 19 मवेशियों की मौत हुई है। धमतरी के बेलरगांव में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश हुई।


इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना एक मजबूत सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है। यह 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट की ओर पहुंचेगा। इसके कारण प्रदेश में आज भी भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।






