छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन

बिलासपुर। तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष Rupnarayan Sinha का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मंगलवार सुबह रूपनारायण सिन्हा ने करीब 5 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को योग का प्रशिक्षण दिया था। इसका वीडियो भी सामने आया है।

अचानक बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि सुबह योग सत्र के बाद वह दोपहर करीब 11 बजे प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। लंच से पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद शिविर में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत सिम्स अस्पताल को सूचना दी।

सिम्स अस्पताल की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

भाजपा नेताओं में शोक

रूपनारायण सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष Dharamlal Kaushik समेत कई वरिष्ठ नेता सिम्स अस्पताल पहुंचे।

रायपुर भेजा गया पार्थिव शरीर

अस्पताल में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद रूपनारायण सिन्हा के पार्थिव शरीर को उनके रायपुर स्थित निवास के लिए रवाना कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button