Uncategorized

सारागांव में दीपावली पर क्या इस बार भी चलेगा “खड़खड़िया”? – क्या चोरिया में फड़फड़ाएगी इस बार भी दीपावली के तीनों दिन तास की गड्डी।

दीपावली आते ही क्षेत्र के गांवों में बावनपरी के दीवाने सक्रिय

सारागांव …दीपावली का पर्व नजदीक आते ही सारागांव क्षेत्र में एक बार फिर “खड़खड़िया” नाम से चर्चित खुलेआम जुए की चर्चा तेज हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी गांव और आसपास के इलाकों में जुआ-सट्टा संचालन की संभावनाएँ जताई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से दीपावली के दौरान सारागांव में “खड़खड़िया” नाम से जुए का अड्डा चलता है, जहां लोग दाव लगाते है वहीं ग्राम पंचायत चोरिया में बंधवा तालाब के किनारे रातभर ताश की गड्डियाँ भी फड़फड़ाती नजर आती हैं और पुलिस महज औपचारिक कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेती है।
दीपावली आने को कुछ दिन शेष बचे है ऐसे में सारागांव में खड़खड़िया चौक चौराहों पर कब से प्रारंभ होगी चर्चा का माहौल गर्म है “अगर कानून सबके लिए समान है, तो दीपावली के नाम पर यह अवैध जुआ हर साल क्यों चलता है?”
हालांकि सारागांव में अभी कुछ दिन पहले ही नए थानेदार ने पदभार संभाला है अब देखना यह होगा कि क्या इस बार भी दीपावली में खुले आम तीन दिनों तक खड़खड़िया चलती है या इस पर शिकंजा कसा जाता है त्योहार का माहौल धार्मिक और सामाजिक सौहार्द से भरा रहे, न कि अवैध गतिविधियों से।

वर्जन

दीपावली त्यौहार पर कही भी जुआ खेलने की सूचना मिलती है तो कारवाई  की जाएगी ।

सुभाष चौबे 

थाना प्रभारी सारागांव

Related Articles

Back to top button