देश- विदेश

रंग लगाने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला: 5 लोग घायल, पीड़ित बोले- बेटी से कर रहे थे छेड़खानी

मध्य प्रदेश के दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले मानस भवन के पीछे कैदों की तलैया किनारे रहने वाले बंसल समाज के लोगों के बीच मंगलवार देर शाम विवाद हो गया। यहां रंग लगाने को लेकर करीब 7 लोग एक परिवार में पहुंचे और उस परिवार की बेटी को जबरदस्ती रंग लगाने का प्रयास किया और उसके साथ बदसलूकी करते हुए छेड़खानी की। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया था आरोपियों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। घटना में लड़की समेत पांच लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमन बंसल नाम के युवक ने युवती वर्षा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।घायल महिला कलावती ने बताया कि परिवार के लोग घर में होली मना रहे थे, तभी आरोपी वहां पहुंचे और बका और चाकू से उन पर हमला कर दिया। घायल वर्षा ने बताया कि आरोपियों से उनका पहले से विवाद चल रहा है। रंग लगाना चाह रहे थे पहले हमने मना किया, फिर सहमति दे दी, लेकिन आरोपी छेड़खानी करने लगे। मैंने अपनी भाभी को बुलाया तो आरोपियों ने भाभी सपना पर हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button