छत्तीसगढ़

फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, जांच के घेरे में आयोजन

सूरजपुर। गरियाबंद जिले के बाद अब सूरजपुर जिले से भी अश्लील डांस का मामला सामने आया है। रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में आयोजित डांस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अगस्त–सितंबर माह का है।

वीडियो में डांसर्स पर पैसे लुटाते लोग नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसके लिए रेस्ट हाउस के हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है, हालांकि फिलहाल अधिकारी बयान देने से बच रहे हैं। इससे पहले गरियाबंद में इसी तरह के मामले में कार्रवाई करते हुए SDM को हटाया गया था और आयोजन समिति के 14 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। सूरजपुर मामले में भी जांच और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button