छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से बाइक के टकराने का VIDEO..युवक की मौत:कोरबा में एक की हालत नाजुक, बाइक के उड़े परखच्चे; CCTV में घटना कैद

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार 2 युवक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद बाइक टुकड़ों में बंट गई। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोलनाका का है।

हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक तेजी आते दिख रहे हैं और ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाते हैं। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज गया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद सड़क पर युवक की लाश।
हादसे के बाद सड़क पर युवक की लाश।

कंट्रोल नहीं कर सके और ट्रक से टकराए

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर कतार में 3 से 4 ट्रक खड़े थे। इस दौरान बाइक सवारों की रफ्तार तेज थी, जिसे कंट्रोल नहीं कर सके और ट्रक से टकरा गए।

हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गई बाइक
हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गई बाइक

सड़क पर हमेशा मंडराता है खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की हमेशा आवाजाही रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर हमेशा खतरा मंडराते रहता है।

ट्रक से टकराने से एक की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button