छत्तीसगढ़

वैशाली नगर विधायक ने दिया विवादित बयान:कहा जो धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे उसकी गर्दन को काटकर रख देना

दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा के भाजपा विधायक रिकेश सेन अपने ही दिए विवादित वयान की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में हिंदुत्व की रक्षा के लिए जान देने की बात तो कही, लेकिन साथ में यह भी कह डाला कि जो कोई भी देश के अंदर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे उसकी गर्दन को काटकर रख देना। इस तरह के विवादित और भड़काऊ भाषण वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

विधायक रिकेश सेन दुर्ग के पटेल चौक में हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू युवा मंच द्वारा आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा व महाआरती के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने यहां आयोजित धर्म सभा को नरेंद्र मोदी और भाजपा को फिर से लाने अपील करके चुनावी सभा बना डाला। साथ ही साथ सभी धर्म और संस्कृति के धानी दुर्ग भिलाई में धार्मिक उन्माद फैलान वाला भाषण दे डाला। उन्होंने इस दौरान माता लक्ष्मी की तुलना कमल के फूल से करते हुए कमल को लाने की बात भी कही।

कार्यक्रम में मौजूद हजारों की संख्या में हिंदू धर्म के लोग
कार्यक्रम में मौजूद हजारों की संख्या में हिंदू धर्म के लोग

रिकेश ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुे कहा कि “हमारे अपने सनातन धर्म की रक्षा के लिए, अपने हिंदुत्व की रक्षा के लिए अगर जान भी देना पड़े तो जान भी देना, लेकिन धर्म को कभी परिवर्तिन नहीं होने देना। ऐसा कोई भी हो जो इस देश के अंदर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करे उसकी गर्दन को काट कर रख देना।” उन्होंने कहा कि अगर इस प्रदेश में कोई ऐसा शहर है जो हिन्दुत्व को, सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए बन सकता है तो वो दुर्ग शहर है।

अपने विवादित बयान के चलते जमकर ट्रोल हो रहे विधायक
अपने विवादित बयान के चलते जमकर ट्रोल हो रहे विधायक

भाजपा नेताओं ने बयान से बनाई दूरी

रिकेश सेन के इस भड़काऊ बयान से भाजपा के बड़े नेता भी दूरी बनाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया। वहीं जब दुर्ग से भाजपा के सांसद प्रत्याशी और वर्तमान सांसद विजय बघेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा। उसे देखेंगे उसके बाद ही इस पर कुछ कह पाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने बेरोजगारी, गरीबी और बीएसपी को लेकर बात हो

इस बारे में जब कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू से बात की गई तो उन्होंने कहा वो इस तरह के किसी भी बयान पर चर्चा नहीं करना चाहते। यदि बात करनी है तो गरीब, बेरोजगारी और भिलाई स्टील प्लांट को लेकर करें। उस पर वो बोलेंगे और अपनी बात को रखेंगे।

इस तरह से भड़काऊ भाषण देना पूरी तरह से गलत ः कांग्रेस

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि अपने धर्म की रक्षा करना और उसका सम्मान करना सभी का हक है। लेकिन इस तरह किभी भी दूसरे के धर्म के बारे में या धर्म को लेकर भड़काऊ भाषण देना पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग के भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

भाजपा की राजनीति ही हिंदू मुस्लिम पर आधारित – आप

आप पार्टी के आरटीआई वींग के प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति ही हिंदू और मुस्लिम धर्म पर आधारित है। उन्होंने जब देखा कि पहले चरण के चुनाव में वो पीछे हो रहे हैं तो फिर से हिंदू मुस्लिम की राजनीति में आ गए हैं। उन्होंने अब तक कोई विकास या जनहित का काम किया नहीं है। जनता के सामने बताने के लिए उनके पास कोई मुद्दा है नहीं। तो धर्म आधारित राजनीति शुरू कर दी है।

एक विधानसभा में बैठने वाला विधायक इस तरह से भड़काऊ और धर्म विरोध भाषण दे रहा है तो इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश किस दिशा में जा रहा है। ये पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात यह है कि इतने बड़े मंच से इस तरह राजनीतिक प्रेरित भड़काऊ बयान एक पार्टी के नेता को जिताने की अपील एक विधायक कर रहा है और चुनाव आयोग उस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा ये सोचने वाली बात है। आप पार्टी इस वीडियो को लेकर चुनाव आयोग के सामने रखेगी और कार्रवाई की मांग करेगी।

Related Articles

Back to top button