छत्तीसगढ़
यात्री बस से हुई भिड़ंत, पिकअप ड्राइवर की मौत

रायगढ़। रायगढ़ बिलासपुर ओड़िसा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 49 खरसिया थाना क्षेत्र के बोराई नाले के पास यात्री बस और पिकअप आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे से पिकअप के सामने भाग के परखच्चे उड़ते ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई तो उसके परिचालक की हालत गंभीर है। खरसिया थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप ने बताया कि नेशनल हाइवे 49 खरसिया से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम बरगढ़ के बोराई नाले के पास बीती रात 1 से 2 बजे के बीच बस तथा सफेद रंग की पिकअप क्रमांक – सीजी 13 एएच 0224 में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बस से टकराते ही पिकअप का सामने हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होते ही उसका चालक फंस गया।






