छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार 7 फरवरी की रात नैला क्षेत्र में नशे को लेकर हुए विवाद में आरोपियों आशीष सूर्यवंशी और अतुल महंत ने रोशन सूर्यवंशी पर धारदार हथियार से पेट में प्राणघातक हमला किया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। फरारी के दौरान आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने एक अन्य युवक पर भी हत्या के प्रयास के तहत हमला कर उसे घायल कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button