छत्तीसगढ़देश- विदेश

पीएम मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दिए आईआईटी सहित कई और तोहफे

Best Destination Better Than Laddakh Travel Nfx 00:00 % Buffered 01:16 / 02:54 Copy video url Play / Pause Mute / Unmute Language Share देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से वर्चुअली छत्तीसगढ़ को भिलाई के आईआईटी के नवनिर्मित स्थाई परिसर का लोकार्पण करने के साथ कई सौगातें दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू से भिलाई के आईआईटी के स्थाई कैंपस और कवर्धा व कुरुद स्थित केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का ऑनलाइन लोकार्पण किया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में भिलाई से जुड़े। उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ की प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं। Tagsपीएम मोदीछत्तीसगढ़भिलाई आईआईटीदुर्गPM ModiChhattisgarhBhilai IITDurg Nilmani Pal Nilmani Pal

Related Articles

Back to top button