देश- विदेश

दंपती सहित तीन की पिकअप व ऑटो की टक्कर में हुई ददर्नाक मौत

गोपालगंज: करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच 722 के रौतिनिया के समीप दोपहर को पिकअप व ऑटो में हुए टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी.

मृतकों की पहचान भटौना के मो. रफीक (55) व उसकी पत्नी जरीना खातून (50) व रक्सा के युगेश्वर साह के रूप में की गई है. जख्मी सैयरा खातून (02), दारापट्टी के राम अयोध्या साह (45) एवं विश्वंभरपुर के राम रतन भगत (62) को मेडिकल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि ऑटो मुजफ्फरपुर से सरैया की ओर जा रहा था. वहीं, पिकअप विपरीत दिशा सरैया से मुजफ्फरपुर की ओर आ रही थी. इसी दौरान टक्कर हो गयी. हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं, जबकि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ी में ठोकर मारकर गड्ढे में चली गयी. सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने पिकअप व ऑटो को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि सभी जख्मियों को एसकेएमसीएच भेजवा दिया गया है. मामले की छानबीन की जाएगी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी सभी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल रेफर कर दिया गया. रास्ते में ले जाने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी महिला जरीना खातून की मौत हो गयी, जबकि उसके पति भटौना के मो. रफीक (55) को मेडिकल से रेफर कर दिया गया, ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. रक्सा के युगेश्वर साह की भी निजी अस्पताल में मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button