Uncategorized

वर्दी का खेल हुआ फ़ेल — फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूली कर रहे चार युवक सलाखों के पीछे वर्दी, मोबाइल और बाइक सब जप्त

 

सक्ती। कोतवाली पुलिस ने चार फर्जी आबकारी विभाग के पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी आबकारी विभाग की वर्दी पहनकर सक्ती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा में ग्रामीणों को आबकारी एक्ट के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली करने का प्रयास कर रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव और सोठी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
सक्ति थाने से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गनपत लाल लहरे निवासी परसदा खुर्द ने 23.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी बहन अमरिका बाई ने फोन कर बताया कि पांच लोग घर में घुसकर शराब बेचने और पिलाने का आरोप लगाकर फर्जी आबकारी पुलिस बनकर धमका रहे हैं और जबरन पैसा वसूल रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर एक आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर भाग गया, जबकि चार आरोपी ग्रामीणों को धमकाते पाए गए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान —
नरेन्द्र गोस्वामी उर्फ दाउ (23 वर्ष) पिता स्व. राधे गोस्वामी
अजय गोस्वामी (23 वर्ष) पिता उदय गोस्वामी, दोनों निवासी ग्राम सोठी थाना बम्हनीडीह
रामनारायण धीवर (34 वर्ष) पिता स्व. तीज राम धीवर, निवासी अफरीद थाना सारागांव
लोकेश राठौर उर्फ ओम (20 वर्ष) पिता स्व. रामकृष्ण राठौर, निवासी सारागांव
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आबकारी पुलिस बनकर कार्रवाई से बचाने के नाम पर 30,000 रुपये की मांग कर रहे थे, जिनमें से 3,000 रुपये ले लिए गए थे। उक्त रकम उनका फरार साथी लेकर भाग गया। आरोपियों से पहनी हुई वर्दी, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें जप्त की गई हैं।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), सउनि उग्र यादव, राजेश यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन और आरक्षक राधेश्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button