छत्तीसगढ़

लिपिक ने अदालत को लगाया चुना, 3 साल की जेल

बिलासपुर। जिला न्यायालय के लिपिक ने फर्जी चालान बना अदालत द्वारा वसूले गए अर्थदंड की राशि का गबन कर लिया। अलग अलग चालानों में कूटरचना कर 7 लाख 78 हजार 790 रुपए गबन करने वाले कोर्ट के लिपिक को 3 साल कैद व अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है।

जानकारी अनुसार हेमन्त ताम्रकार वर्ष 1994 से 1996 तक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यालय में दाण्डिक प्रस्तुतकार लिपिक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने अपनी पदस्थापना के दौरान न्यायालय द्वारा विभिन्न तिथियों को वसूले गए अलग अलग अर्थदण्ड को जिला एवं सत्र न्यायालय भारतीय स्टेट बैंक कलेक्टोरेट शाखा के खाता में जमा न कर फर्जी सील, फर्जी चालान नम्बर डालकर प्रतिभूति, चालानों को कूट रचना करते हुए अलग अलग तिथियों में गबन किया। इस तरह आरोपी हेमन्त ताम्रकार के द्वारा अपने कार्यकाल में अलग अलग व्यक्तियों से अलग अलग तिथियों में वसूले गए 7 लाख 78 हजार 790 रुपए का गबन किया गया था।

Related Articles

Back to top button