छत्तीसगढ़
फेसबुक पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी लोकेश सहिस (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67(बी) के तहत मामला दर्ज किया। जांजगीर-चाम्पा एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश पर साइबर पुलिस सोशल मीडिया पर बाल अश्लीलता से संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और कड़ी कार्रवाई कर रही है।






